15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रीजनल पार्टी ने महेंद्र भट्ट और प्रेमचंद अग्रवाल पर कार्रवाई करने की उठाई मांग

रीजनल पार्टी ने महेंद्र भट्ट और प्रेमचंद अग्रवाल पर कार्रवाई करने की उठाई मांग

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी पदाधिकारियों ने आज देहरादून स्थित वन मुख्यालय मे मुख्य वन संरक्षक बीपी गुप्ता से मुलाकात की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा सांसद तथा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा होटल निर्माण हेतु वन भूमि कब्जा कर अवैध सड़क बनाने मे संलिप्त भूस्वमियों और वन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर वन मुख्यालय मे मुलाकात की गयी तथा होटल के लिए वन भूमि कब्जाने पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। रीजनल पार्टी ने महेंद्र भट्ट और प्रेमचंद अग्रवाल पर कार्रवाई करने की उठाई मांग

मुख्य वन संरक्षक बीपी गुप्ता को पार्टी पदाधिकारियों ने इस संबंध में कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा।बीपी गुप्ता ने जंगलात की जमीन को कब्जा जाने के प्रकरण को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि इस भूमि के विषय में ऑनलाइन डिटेल भी हटा दी गई है।  इस दौरान साथ मे राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  सुलोचना ईष्टवाल, संगठन सहसचिव राजेंद्र सिंह गुसांई,  देवेंद्र सिंह गुसांई, दिग्गपाल सिंह बंगारी, मुकेश जी आदि शामिल रहे।

See also  लैंसडाउन के रथवाधाब में कांग्रेस का सैनिक सम्मेलन, 2027 की तैयारी तेज