18 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सचिवालय में गणतंत्र दिवस समारोह की धूम

सचिवालय में गणतंत्र दिवस समारोह की धूम

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव ने कहा कि हमारे संविधान का मूलमंत्र समानता पर आधारित है। सचिवालय में गणतंत्र दिवस समारोह की धूमसंविधान ने प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के हर प्रकार की स्वतंत्रता एवं सामानता का अधिकार प्रदान किया है। मेरा सभी से अनुरोध है कि गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर हम अपनी बेटियों को समानता का अधिकार देने का संकल्प लें। हमारे समाज को संविधान के आदर्शो तक ले जाने के लिए सभी को प्रतिज्ञा करनी होगी कि यदि हम अपने आसपास, परिवार या समाज में कहीं भी महिलाओं के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव देखे तो उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में लगा हेल्थ कैंप, 145 लोगों की जांच

उन्होंने कहा कि विकसित भारत, सशक्त उत्तराखण्ड, विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें अपनी आधी आबादी को बराबरी का अधिकार देते हुए (कार्यबल) वर्कफोर्स में शामिल करना होगा। यदि हमें जीएसडीपी को बढ़ाने का लक्ष्य जल्द पूरा करना है तो अधिक से अधिक महिलाओं को भी वर्कफोर्स से जोड़ना होगा। उत्तराखण्ड में हमारी टीम बेहतरीन कार्य कर रही है, जिसके लिए राज्य के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। आशा है कि हम अपने इन प्रयासों से जल्द ही देश के अग्रणी राज्य बनेंगे।इस अवसर पर सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे।

See also  उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद जारी