22 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नंदा देवी राजजात यात्रा को सफल बनाने के लिए  चमोली में समीक्षा बैठक

नंदा देवी राजजात यात्रा को सफल बनाने के लिए चमोली में समीक्षा बैठक

नन्दा देवी राजजात के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज जिला सभागार, गोपेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा से जुड़े विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ नन्दा देवी राजजात समिति के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों एवं पड़ाव स्थलों पर सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, खाद्य सामग्री, पैदल मार्ग, पार्किंग, शौचालय, संचार, स्वच्छता तथा सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नंदा देवी राजजात यात्रा को सफल बनाने के लिए  चमोली में समीक्षा बैठक

See also  डीएम पौड़ी ने लिया इको एडवेंचर पार्क का जायजा

उन्होंने विशेष रूप से कर्णप्रयाग–नोटी–पैठाणी, नन्दानगर–रामणी, थराली–मुन्दोली–वाण तथा ग्वालदम–नन्दकेसरी सड़क मार्गों के साथ-साथ राजजात के सभी पैदल मार्गों के सुधारीकरण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रीप के माध्यम से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे स्थानीय उत्पादों, सेवाओं एवं व्यवस्थाओं को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रा के माध्यम से स्थानीय लोगों की आजीविका के अवसर भी सुदृढ़ होंगे।

बैठक में नन्दा देवी राजजात से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने यात्रा की तैयारियों, निर्माण कार्यों, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव एवं अपेक्षाएं रखीं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

See also  आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़, नन्दा देवी राजजात समिति के पदाधिकारी भुवन नौटियाल, कर्नल हरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।