4 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऋषिकेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर की नायाब पहल

ऋषिकेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर की नायाब पहल

ऋषिकेश में कांग्रेसजनों ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को मायाकुंड स्थित आँगनबाड़ी के बच्चों को पाठ्य सामग्री व मिष्ठान भेंट कर साक्षरता दिवस के रूप में सादगी से मनाया गया ।

कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है और राहुल गांधी देश के एक ऐसे नेता हुऐ जिन्होंने महात्मा गांधी जी के बाद हज़ारों किलोमीटर भारत जोड़ो पैदल यात्रा कर देश को एक सूत्र में बाँधने काम किया और आज देश का युवा राहुल गांधी को अपने भविष्य के रूप में देख रहा है । ऋषिकेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर की नायाब पहल

रमोला ने कहा कि आज हम उनके जन्मदिन पर आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण करने पहुँचे हैं क्योंकि राहुल गांधी स्वंय में उच्च शिक्षित व्यक्ति हैं और हमेशा हर व्यक्ति को शिक्षित होने के लिये प्रेरित करते हैं उनका कहना है कि शिक्षा हर मुश्किल का हल खोजा जा सकता है और जो व्यक्ति शिक्षित होगा वह कभी कमजोर नहीं होगा । रमोला ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने ही राहुल गाँधी के आग्रह पर शिक्षा का अधिकार जैसे क़ानून को लागू किया गया क्योंकि वे हमेशा ग़रीबों और वंचितों को आगे बढ़ाने की सोच रखते हैं ।

See also  सीएम धामी ने की शासी निकाय की बैठक, अहम मुद्दों पर मंथन

पार्षद देवेन्द्र प्रजापति व मधु जोशी ने कहा कि राहुल गाँधी के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिक्षण सामग्री वितरण का कार्यक्रम रखा है इसका बस यही उद्देश्य है कि हर बच्चा शिक्षा की ओर जागरूक हो और उसकी शिक्षा किसी भी आर्थिक कारणों से ना रूके ।

कार्यक्रम में मदन मोहन शर्मा, ललित मोहन मिश्र, राजेन्द्र कोठारी, मधु जोशी, पार्षद दल के नेता देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पंवार, ऋषि सिंघल, संजय शर्मा, जगजीत सिंह जग्गी, गौरव यादव ट, मनोज तिवारी, ललित, आदित्य झा आदि मौजूद थे ।

See also  बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा
Ad 2