आज शाम करीब चार बजे थाना पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई की सत्याखाल मार्ग में एक वाहन संख्या UK12PB-0177 (बस) दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 80 मीटर खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल थाना पौड़ी से कोतवाली प्रभारी मय पुलिस टीम व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू प्रारम्भ किया गया।
बस में कुल 22 लोग सवार थे जिनमें से अभी तक 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जिसमें अभी तक 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं,जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया ,दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
1. सुनीता पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा,उम्र 25 वर्ष
2. प्रमिला पत्नी प्रकाश निवासी केसुंदर
3. प्रियांशु पुत्र प्रकाश निवासी केसुंदर,उम्र 17 वर्ष
4. नागेंद्र निवासी केसुंदर
5. सुलोचना पत्नी नागेंद्र निवासी केसुंदर

More Stories
16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष
देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल
सीएम धामी ने खटीमा में वकीलों के चैंबर का किया उद्घाटन