पौड़ी के सतपुली में आज सुबह नयार नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 24 साल की रुबी उर्फ सरोज और 15 साल की अदिति उर्फ सोनी जलाभिषेक करने दंगलेस्वर महादेव मंदिर के लिए घर से निकलीं थीं। जल चढ़ाने से पहले दोनों नदी में नहाने गईं। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों नदी में बह गईं। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों बालिकाओं को दंग्लेश्वर महादेव मंदिर से लगभग डेढ किमी. सतपुली पौड़ी मुख्य हाईवे पुल के पास से मृत अवस्था में बरामद किया गया। रेस्क्यू किया गया। सावन के सोमवार के दिन इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

More Stories
16 फरवरी की रैली के लिए कांग्रेस की अहम बैठक, बनी सरकार को घेरने की रणनीति
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में हुई महापंचायत, सरकार को दिया 20 दिन का अल्टीमेटम
16 फरवरी के प्रदर्शन को लेकर डोईवाला में कांग्रेस की बैठक