मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर की शायरा बानो ने मुलाकात की और प्रदेश में यूसीसी लागू करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शायरा बानो ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से राज्य में महिलाओं को बराबरी के अधिकार मिलेंगे। इसलिए यूसीसी लागू होने से राज्य में महिलाओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि यूसीसी समाज में समानता स्थापित करेगा, जिससे देश और राज्य को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

More Stories
गैरसैंण में सिर्फ दो दिन का सत्र, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए सवाल
अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का कड़ा एक्शन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक