6 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली यशपाल आर्य ने साधा बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली यशपाल आर्य ने साधा बीजेपी पर निशाना

देहरादून में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली हुई। जिसमें सभी नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाए । यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश कि भाजपा सरकार प्रदेश में सिर्फ जातीय धर्म की बात करते हैं जबकि प्रदेश की जनता ने उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए इनको चुना है । प्रदेश कैसे विकसित हो ,प्रदेश में जनता की गरीबी दूर कैसे हो , शिक्षा /स्वास्थ की व्यवस्था कैसे सुधरे ,कैसे किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो ,कैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हो ,बेरोजगारों को कैसे नौकरी मिले , पर्यटन सुविधा कैसे बड़े ,लोगो को चौबीस घंटे कैसे बिजली मिले ,प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनमानस को कैसे मुक्ति मिले ।इस पर बात नहीं करते। कांग्रेस का “संविधान बचाओ” अभियान केवल एक राजनैतिक पहल नहीं, बल्कि आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का राष्ट्रीय आह्वान है। यह आंदोलन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की पुनः स्थापना के लिए है, जिसे भाजपा सरकार ने कमजोर कर दिया है।

See also  देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश

इसके अलावा संविधान को नहीं मानने वालों के द्वारा संविधान की मूल प्रस्तावना को तार तार करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन कांग्रेस सशक्त रूप से इसके विरोध में खड़ी है. कांग्रेस पार्टी उनके इरादों को जन सहयोग से पूरा नहीं होने देगी.

भाजपा की सरकारें ‘‘बाबा साहेब’’ के भारत के अधिकारों पर षडयंत्रकारी हमला बोल रहे हैं। जहाँ एक तरफ संविधान सम्मत दलितों के आरक्षण को भाजपा खत्म कर रही है, वहाँ दलितों के कल्याण की स्कीमों का बजट काट साजिशन तरीके से उन्हें सरकार में हिस्सेदारी से ‘बाहर निकाला’ जा रहा है। यह बाबा साहेब अंबेडकर की सोच व शिक्षा, दोनों के ही खिलाफ है। आज भाजपा अब संविधान-आरक्षण-दलित अधिकार मिटाने में लगी – उनसे लड़ेंगे व जीतेंगे!

See also  सीएम धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल का शुभारंभ

संवैधानिक अधिकारों व सामाजिक न्याय को रौंदने के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय है!  आर्य ने कहा कि  हम सब मिलकर बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान व गरीबों के अधिकारों की रक्षा करेंगे! ये सिर्फ कांग्रेस का आंदोलन नहीं है, बल्कि हर उस नागरिक का आंदोलन है जो लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखता है।