कृषि विभाग में हुए घोटाले का खुलासा होने के बाद विभाग हरकत में आया और एक अफसर को निलंबित किया गया है। डीएम देहरादून ने रायपुर के भूमि संरक्षण अधिकारी राजदेव पवार को अगले आदेश तक सस्पेंड किया है। पूरे मामले में मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह से 15 दिन में जवाब मांगा गया है। उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने घोटाला उजागर किया था और किसानों के नाम पर गबन का आरोप लगाया था। जिसके बाल कृषि मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


More Stories
परिसीमन विधेयक को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने उठाए सवाल, उत्तराखंड को लेकर जताई चिंता
महिला आरक्षण, लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी और निर्णय क्षमता को संस्थागत स्वरूप देगा : रुचि भट्ट
सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम