22 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 09 से 12 तक अध्ययनरत सामान्य और पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान किये जाने हेतु ₹ 52.21 करोड़ तथा प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री/निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान किए जाने हेतु ₹ 72 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत विकासखण्ड कनालीछीना के ग्राम पंचायत भौतड़ी में आंतरिक सीसी मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 80.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹ 48.00 लाख तथा जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के नगर पंचायत दिनेशपुर में नाली सहित टाईल्स मार्ग (5 किमी0) का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 4.15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  दलेर मेहंदी विवाद पर सियासत तेज, उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से की माफी की मांग

मुख्यमंत्री द्वारा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गौलापार, हल्द्वानी में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य हेतु चालू वित्तीय वर्ष में ₹ 9.35 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹ 1.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Ad 1
See also  बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय