5 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रामनगर में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का हस्ताक्षर अभियान, अग्निवीर योजना का खुलकर किया विरोध

रामनगर में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का हस्ताक्षर अभियान, अग्निवीर योजना का खुलकर किया विरोध

अग्निपथ योजना के खिलाफ पूर्व सैनिकों का आक्रोश आज रामनगर की सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया। पूर्व सैनिक विभाग, उत्तराखंड कांग्रेस के नेतृत्व में आज सुबह 10:30 बजे गुरु नानक (शगुन) होटल, पीरूमदारा से “हस्ताक्षर रैली यात्रा” का आयोजन कर जनजागरण अभियान चलाया गया। रामनगर में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का हस्ताक्षर अभियान, अग्निवीर योजना का खुलकर किया विरोध

रैली गुरु नानक होटल से प्रारंभ होकर पीरूमदारा मुख्य चौराहा, कटियापुल रोड, शांतिकुंज, बद्री विहार, साईं मंदिर होते हुए मुख्य मार्ग (काशीपुर रोड) से पुनः पीरूमदारा मुख्य चौराहा पर समाप्त हुई। रैली के दौरान आम नागरिकों, युवाओं और पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर कर अग्निपथ योजना के विरोध में अपनी आवाज़ बुलंद की।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी जी (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना न तो देश की सुरक्षा के हित में है और न ही सैनिकों व युवाओं के भविष्य के लिए सुरक्षित है। उन्होंने इसे सेना की स्थायित्व व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए 22 करोड़ से ज्यादा के बजट को दी मंजूरी

रैली में रामनगर ब्लॉक, नगर एवं मालधन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों कांग्रेसजन, पूर्व सैनिक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। पूर्व सैनिक विभाग ने साफ किया कि जब तक सैनिकों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा नहीं होती, तब तक जनजागरण अभियान लगातार जारी रहेगा।

भारी जनसमर्थन मिलने पर उत्साहित कर्नल राम रतन नेगी ने सभी से अग्निवीर योजना के खिलाफ आन्दोलन हर स्तर पर चलाने का आह्वान करते हुए कहा हमारे नेता राहुल गांधी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि केंद्र में हमारी सरकार बनते ही हम अव्यवहारिक अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे ।

See also  जमीन वाले मुद्दे पर यशपाल आर्य का धामी सरकार पर बड़ा हमला

कांग्रेस नेता पूर्व विधायक रंजीत रावत ने कहा ये हमारी सैन्य परम्परा के साथ धोखा हम इसके खिलाफ कर्नल राम रतन नेगी नेतृत्व में लड़ेंगे और सफल होंगे।