21 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नशे के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस का जबरदस्त एक्शन 35 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस का जबरदस्त एक्शन 35 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। एसपी  रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ की टीम ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से पैसों से भरा बैग झपटकर भागने के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । इसी केस में पुलिस एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है । गिरफ्तार अभियुक्त से कुल 116.73 ग्राम हेरोईन व 2190 रूपये भी बरामद किये हैं । नशे के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस का जबरदस्त एक्शन 35 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

घटना का विवरण दिनांक 05 फरवरी 2025 को खड़कोट निवासी चूड़ामणि जोशी से दो युवक, खड़कोट नौले के पास उनका थैला छीनकर भाग गये थे, जिसमें पैसे और अन्य दस्तावेज थे । जिस आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था । विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी । पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त मुजम्मिल अंसारी से गिरफ्तारी के दौरान कुल 33.66 ग्राम हेरोईन (स्मैक) की बरामदगी हुई थी तथा 21600/- रूपये नकद भी बरामद किये गये थे जिसके आधार पर उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत पृथक से मामला दर्ज किया गया । अभियुक्त से पूछताछ के दौरान छिनैती की घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति नीरज सार्की का नाम प्रकाश में आया । जो फरार चल रहा था । पुलिस नीरज सार्की को गिरफ्तार करने के लिये जुट गयी ।

See also  बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय

एसपी रेखा यादव का एक्शन, तस्करों की टेंशन

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  रेखा यादव के निर्देशन में सीओ  गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी और एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा कई सीसीटीवी खंगाले गये तथा गहन सुरागरसी पतारसी की गयी । कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम की कड़ी मेहनत व सतर्कता से फरार अभियुक्त नीरज सार्की पुलिस की गिरफ्त में आ गया है । पुलिस ने अभियुक्त नीरज सार्की उपरोक्त को विगत दिवस घाट रोड में गिरफ्तार कर लिया है ।

See also  सीएम धामी ने बनबसा के मिनी स्टेडियम में किया विकास योजनाओं का शुभारंभ

स्मैक की बरामदगी- अभियुक्त की गिरफ्तारी में चौंकाने वाली बात सामने आयी । अभियुक्त की तलाशी में 116.73 ग्राम हेरोईन (स्मैक) बरामद हुई जो अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है । अभियुक्त के विरूद्ध कोतावाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है । अभियुक्त से 2190 रूपये नकद व वादी की गैस बुक भी बरामद की गयी । पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

नाम/पता अभियुक्त:-

नीरज सार्की उर्फ फांचू पुत्र स्व0 धनराज सार्की निवासी सिनेमालाईन पिथौरागढ़ उम्र 25 वर्ष ।

See also  सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं

पुलिस टीम:- उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी (चौकी प्रभारी ऐचोली), उ0नि0 संदीप पिलख्वाल, हे0 का0 अनिल मर्तोलिया (एसओजी), हे0 का0 अशोक बुदियाल (एसओजी), का0 महेन्द्र डंगवाल ।

बरामदा हेरोईन (स्मैक)- 116.73 ग्राम, (कीमत लगभग 35,01,900/- रूपये) तथा 2190-रूपये नकद ।