समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज बिड़ला परिसर श्रीनगर में नशा मुक्ति अभियान के तहत क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। मेयर नगर निगम आरती भंडारी, गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के डीन प्रो. एमएस पंवार और एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में युवाओं, छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने कहा कि खेल और दौड़ जैसी गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” का संदेश भी दिया।

More Stories
चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर STF ने कसी नकेल, 180 सोशल मीडिया लिंक किए ब्लॉक
तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रैक पर फंसे लोगों का सफल रेस्क्यू
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण जल्द लागू होना तय