17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरिद्वार में 2027 अर्ध कुंभ को लेकर खास तैयारी

हरिद्वार में 2027 अर्ध कुंभ को लेकर खास तैयारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में उत्तराखण्ड की देवडोलियों तथा लोक देवताओं के प्रतीकों एवं चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में राज्य की देवडोलियों के दिव्य स्नान एवं भव्य शोभायात्रा के आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखण्ड के धार्मिक वैभव और समृद्ध लोक परंपरा के साक्षी बनने का सौभाग्य अर्जित कर सकेंगे।

See also  महाशिवरात्रि के अवसर पर पौड़ी में उमड़ी लोगों की भीड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर कुम्भ मेला में देवडोलियों की शोभायात्रा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने का आग्रह किया था। प्रतिनिधिमंडल में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष  हर्षमणी व्यास सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित थे।