17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अटल जी की 100 वीं जयंती पर होगा खास कार्यक्रम

अटल जी की 100 वीं जयंती पर होगा खास कार्यक्रम

उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने आज मीडिया सेंटर सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद् के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 24 दिसंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे संस्कृति प्रेक्षागृह देहरादून से किया जाएगा। इसके बाद दिनांक 25 दिसंबर 2025 से इस संगोष्ठी का आयोजन प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भी किया जाएगा। 

संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष ने कहा कि आयोजन स्वर्गीय अटल जी के आदर्शों और विचारों को उनकी कविताओं के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन से संबंधित साहित्य, कविताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, वे वरिष्ठ नागरिक, जिन्होंने अटल जी के साथ और उनके नेतृत्व में काम किया हो, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन इस दौरान किया जाएगा। भट्ट ने कहा कि संगोष्ठी कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर उनके स्तर पर चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के दौरान पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

See also  देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल