21 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में शानदार होली मिलन समारोह

देहरादून में शानदार होली मिलन समारोह

उत्तराखंड की राजधानी में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी ढौंडियाल भ्रातृ मण्डल ने होली मिलन का भव्य आयोजन किया. देहरादून के कारगी चौक के नज़दीक जानकी चिल्ड्रन अकेडमी में इस समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में देहरादून और अन्य शहरों के कई ढौंडियाल परिवारों के सदस्य शामिल हुए। समारोह में ढौंडियाल परिवार के सदस्सयों ने खुद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ बद्रीविशाल की वंदना से हुआ, कार्यक्रम के दौरान एक सेशन उत्तराखंड के मूल विषयों पर भी आयोजित हुआ जिसमे सदस्यों द्वारा विचार और सुझाव रखे गए,

मुख्यमंत्री धामी ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी

ढौंडियाल भ्रातृ मंडल को होली मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के लिए इह तरह के आयोजनों को सकारात्मक पहल बताया। समारोह में ‘पाणी राखो‘ के प्रणेता और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उत्तराखंड के जल पुरुष सच्चीदानंद ढौंडियाल भारती ने पहाड़ के ज्वलंत पर्यावरणीय मुद्दों पर विचार और सुझाव रखे. संस्थान के सचिव प्रभाकर ढौंडियाल ने संस्था के उद्देश्य और पूर्व में किये गए सामाजिक कार्यों पर सबको अवगत कराया. संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय ढौंडियाल ने समाज के प्रति सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत तौर पर व्याख्यान दिया. संस्था के वरिष्ठ सदस्य वाचस्पति ढोंडियाल ने गांवों की वर्तमान समस्याओं और उनके निदान के लिए सामाजिक संगठनों की भूमिका के बारे में विचार रखे. संस्था के कई और पदाधिकारियों ने समाजिकनार समसामयिक मुद्दों पर बात की।

See also  उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी, डीएम पिथौरागढ़ ने दिए निर्देश