8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कल से राज्य युवा महोत्सव का आगाज होगा

कल से राज्य युवा महोत्सव का आगाज होगा

खेल मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखण्ड राज्य युवा महोत्सव के विषय में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार हेतु पारंपरिक खेलों पिट्ठू, मुर्गा झपट व मलखम का प्रदर्शन किया जाएगा।

खेल मंत्री ने बताया कि युवाओं को इनोवेटिव प्रतिस्पर्धाओं के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड में आगामी 10 से 14 नवंबर तक परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी करेंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य रजतकल से राज्य युवा महोत्सव का आगाज होगा जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवा महोत्सव में विविध प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रदेश की संस्कृति तथा आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलों का प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के युवा खेल के साथ-साथ अन्य इन्नोवेटिव प्रतिस्पर्धाओं के लिए भी प्रोत्साहित होंगे।

See also  आज से शुरू होगा वोटर लिस्ट को लेकर विशेष अभियान