28 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ का धरना जारी

कर्मचारी महासंघ का धरना जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों का देहरादून स्थित एकता बिहार में आज 34वें दिन भी धरना जारी रहा।

उन्होंने कहा कि आज भी समूचे कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों में निगम कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधों का रोपण किया। वहीं वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया । कर्मचारियों ने विभिन्न माध्यमों से नियमितीकरण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करवाये। उन्होंने कहा कि महासंघ द्वारा 28 जुलाई से 5 अगस्त तक समूचे कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत अब तक निगम के कर्मचारियों ने प्रतिदिन विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। वही पौधा रोपण कार्यक्रम के आज अंतिम दिन भी सेकडो पौधों का रोपण किया गया ।वहीं  बृहद स्तर पर सफाई अभियान भी चलाया गया।

गुरु रानी ने कहा कि 3 जुलाई से चलाए जा रहे आंदोलन में निगम के कर्मचारियों ने अपने कार्य के अतिरिक्त पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया व अपनी जायज मांग के लिए धरना किया। वहीं अब तक निगम के कर्मचारियों ने समस्त उत्तराखंड में 5000 से ज्यादा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर राज्य में रिकार्ड बनाया।

See also  अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का एक्शन जारी, देहरादून और ऋषिकेश में की बड़ी कार्रवाई

आंदोलन का अनूठा स्वरूप

उत्तराखंड राज्य बनने से अब तक किसी भी संगठन द्वारा अपनी मांगों को मनवाने के लिए पर्यावरण संरक्षण का आंदोलन नहीं किया गया। निगम के कर्मचारियों द्वारा विगत कई वर्षों से अपनी मांगों को मनाने के लिए पौधारोपण व सफाई अभियान चलाया जाता है। निगम के कर्मचारी 1000 फीट की ऊंचाई से लेकर 15000 फीट की ऊंचाई तक पौधा रोपण व सफाई कार्यक्रम चलाते हैं। जो राज्य के लिए एक नजीर है। जहां अन्य संगठन अपनी मांग को मनाने के लिए हड़ताल बंद अनसन का सहारा लेते हैं। जिससे जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम के कर्मचारी गांधीवादी तरीके से अपने-अपने केंद्रों में काम करते हैं। जिससे जनता व किसी पर्यटक को कोई परेशानी नहीं होती है ‌।वहीं राज्यहित में पर्यावरण संरक्षण का आंदोलन चलाते हैं ।यह एक अनूठा आंदोलन है। राज्य सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए उनकी मांग का समाधान करना चाहिए ताकि राज्य में एक अच्छा संदेश जा सके।

गुरु रानी ने कहा कि राज्य में उनका संगठन ही एक ऐसा संगठन है जो अपनी एक सूत्रीय नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के साथ सहयोगात्मक आंदोलन के तहत पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसे एक आंदोलन का रूप दिया है जिसमें निगम के कर्मचारी अपनी अपनी इकाइयों में पौधों का रोपण करते हैं और इनका संरक्षण भी करते हैं ।

See also  कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

राज्यहित में काम करना ही मंत्र

उन्होंने कहा कि उनका मंत्र है ।राज्यहित निगम हित में कार्य करेंगे।। अपनी मांगों को मनाने के लिए धरना करेंगे ।।। सरकार को सहयोग के लिए पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाएंगे।।। जहां निगम कर्मचारियों ने अपनी इकाइयों में कार्य किया ।।वहीं अपनी मांगों के लिए धरना दिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया।

इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि कल से पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन के तहत दूसरे चरण में निगम के कर्मचारी समूचे कुमाऊं मंडल विकास निगम एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों में 6 अगस्त से 15 अगस्त तक पौधों का रोपण करेंगे व सफाई अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा इस बार सभी कर्मचारियों को 10000 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही साथ अपनी मांग को लेकर विभिन्न माध्यमों से ज्ञापन के साथ पौधा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।

See also  25 लाख की स साइबर ठगी से जुड़े गैंग का सदस्य गिरफ्तार

दिनेश गुरु रानी ने समस्त कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के तहत हजारों पौधों का रोपण किया और सफाई अभियान चलाया उन्होंने आगे को भी इसे जारी रखने की सबसे अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुमार मंडल विकास निगम के पदाधिकारी कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी गौतम कुमार, पीतांबर दुमका, महेश कुमार दास, व गढ़वाल मंडल विकास निगम के पदाधिकारी महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित ,सुरेश पवार, जयपाल बिष्ट ,अनिल जोशीयाल, श्यामलाल सेंजवाल, बृजमोहन कोठियाल, संजय भट्ट ,जोगिंदर लाल, प्रेम सिंह रावत, सुमेर सिंह रावत, का भी आभार प्रकट किया है।