लोकसभा चुनाव का संकल्प पत्र तैयार करने के लिए बीजेपी पूरे देश से सुझाव ले रही है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प पर है।
उत्तराखंड में सीनियर बीजेपी नेता जोत सिंह बिष्ट ने आज टिहरी लोकसभा क्षेत्र के घोषणापत्र प्रभारी राम सुंदर नौटियाल और उमा नरेश तिवारी के साथ और अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए।
हर तबके से लिए जा रहे सुझाव- जोत सिंह बिष्ट
उत्तरकाशी, नई टिहरी और विकास नगर में बीजेपी की जिला इकाइयों द्वारा आयोजित बैठकों में सुझाव एकत्र किए गए। जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि पुरोहित समाज, वाल्मीकि समाज, विक्रम यूनियन, कीर्तन मंडली, स्वयं सहायता समूहों, समाजसेवियों, युवाओं, कलाकारों जैसे समाज के अनेक वर्गों से गोष्ठियां करके सुझाव एकत्र करने का सिलसिला जारी है।

व्यापारियों, कानूनवेताओं एवं अन्य वर्गों से संपर्क साध रहे हैं। टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा के भाजपा के सभी स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव एकत्रित करने का आह्वान किया गया है। 20 मार्च तक अधिकतम सुझाव एकत्र किए जाने हैं।

More Stories
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी
सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा