6 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आंदोलन के 318 वें दिन इन‌ सैलानियों का मिला समर्थन

आंदोलन के 318 वें दिन इन‌ सैलानियों का मिला समर्थन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 318वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देव भूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।‌ पौधा रोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज आदि कैलाश यात्रा द्वितीय दल के यात्रियों को पौधारोपण आंदोलन से जोड़ते हुए उनके माध्यम से पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया गया ।यात्रियों ने कहा कि अपनी मांगों को मनाने का यह बहुत सुंदर तरीका है जिसके तहत पर्यटकों से पौधा रोपण कराया जा रहा है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन राज्य में एक नजीर बन रहा है ।और राज्य से बाहर एक अच्छा मैसेज जा रहा है।

See also  भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के लिए 461 करोड़ रुपये केंद्र ने मंजूर किए, सीएम धामी ने जताया आभार