6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विधानसभा के विशेष सत्र को सूर्यकांत धस्माना ने बताया आंखों में धूल झोंकने वाला कदम

विधानसभा के विशेष सत्र को सूर्यकांत धस्माना ने बताया आंखों में धूल झोंकने वाला कदम

उत्तराखंड विधानसभा के कल आहूत विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस में भाजपा सरकार व पार्टी के खिलाफ आज मोर्चा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को तर्ज पर उत्तराखंड की भाजपा सरकार भी महिला आरक्षण के नाम पर उत्तराखंड की जनता और विशेष कर महिलाओं की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है। विधानसभा के विशेष सत्र को सूर्यकांत धस्माना ने बताया आंखों में धूल झोंकने वाला कदमउन्होंने कहा कि देश की संसद ने वर्ष 2023 में ही महिलाओं के लिए संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के हस्ताक्षर से उसे कानून बना दिया किंतु उसको लागू करने की राह में भाजपा सरकार ने हो उसमें जनगणना व परिसीमन का अड़ंगा लगा दिया था। धस्माना ने कहा कि हाल ही में लोकसभा का विशेष सत्र आहूत कर केंद्र की एनडीए सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर देश के संघीय ढांचे को तहस नहस करने की नियत से बिना विपक्ष को विश्वास में लिए एक विधेयक पेश किया जिसमें बिना जातीय जनगणना के पूर्ण हुए 850 लोक सभा सीटें बनाने का मसौदा शामिल था संसद में पारित करवाने का प्रयास किया जिसे एकजुट विपक्ष ने पास नहीं होने दिया। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस का आज भी स्पष्ट मानना है कि अगर केंद्र सरकार की नियत महिलाओं। को आरक्षण देने की है तो वह आज की तिथि में लोकसभा की वर्तमान संख्या 543 पर ही महिला आरक्षण लागू कर दे और साथ ही देश की सभी विधानसभाओं में भी वर्तमान सीटों पर यह बात लागू हो जाए किन्तु वास्तव में भाजपा ऐसा कतई नहीं चाहती बल्कि वो महिला आरक्षण की आड़ में बिना जाति जनगणना के लोक सभा की सीटें 543 से बड़ा कर 850 करना चाहती है जो देश की वंचित पिछड़े समाज के साथ धोखे बाजी है इसलिए कांग्रेस समेत देश का सारा विपक्ष ने एक जुट हो कर केंद्र सरकार व भाजपा की इस साजिश को विफल कर दिया।  धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए अब प्रदेश की सत्ताधारी दल भाजपा ने 28 अप्रैल को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया है जिसमें कोई विधाई कार्य नहीं होगा केवल जनता को गुमराह करने के लिए कोई निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी है किन्तु कांग्रेस पार्टी राज्य की महिलाओं के खिलाफ भाजपा राज में बड़े अपराध ,अंकिता भंडारी प्रकरण से लेकर सल्ट , चम्पावत, संतरेशा हरिद्वार, आईएसबीटी बालिका रेप कांड व पलटन बाजार में गला रेत कर हुई तमाम घटनाओं पर पार्टी विधायकगण सरकार पर हल्ला बोलेंगे । धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव जा कर महिला आरक्षण पर भाजपा की पोल पट्टी खोलेंगे। धस्माना ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश भर के अंदर ब्लॉक स्तर पर महिला पंचायतें व संवाद कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता महिलाओं के मुद्दों पर भाजपा सरकार की अकर्मण्यता व महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में भाजपा के दायित्वधारियों व पदाधिकारियों की संलिप्तता उजागर करेंगे।

See also  CM धामी ने दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में की शिरकत

कैबिनेट मंत्री खजानदास के सुपुत्र के विवाह में राजाजी नेशनल पार्क में नियमों के विपरीत शादी समारोह आयोजित किए जाने के मुद्दे पर धस्माना ने कहा कि चाहे कोई मुख्यमंत्री हो मंत्री हो विपक्ष का नेता हो या अधिकारी हो नियम सभी के लिए बराबर हैं और सभी को उनका पालन करना चाहिए। धस्माना ने एक क्लब बार में समय सीमा के बाद बार खुलने के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही को गढ़वाल के आईजी द्वारा रखवाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब बाढ़ हो खेत को खाएगी तो कोई क्या हो करेगा। उन्होंने इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।

See also  मदरसों के खिलाफ धामी के आदेश पर एक्शन जारी