5 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

थराली पुलिस ने तीन हुड़दंगियों को किया गिरफ्तार

थराली पुलिस ने तीन हुड़दंगियों को किया गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाते तीन गिरफ्तार, बुलेट सीज – थराली पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के तहत की कार्रवाई। शिकायतकर्ता ने 112 के माध्यम से थाना थराली को सूचना दी थी कि कुलसारी खेल मैदान/हेलीपैड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तीन युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। वे महिलाओं और अन्य व्यक्तियों के साथ भी अभद्रता कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर तेज प्रेशर हॉर्न बजाकर आम जनता के लिए परेशानी पैदा कर रहे थे।

सूचना मिलते ही थाना थराली पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों की पहचान की। इनकी पहचान नरेंद्र सिंह नेगी पुत्र पुष्कर सिंह नेगी निवासी थराली, उम्र-32 वर्ष; संदीप रावत पुत्र शंकर सिंह रावत निवासी ग्राम भेंटा, उम्र 40 वर्ष; और महिपाल सिहं भण्डारी पुत्र प्रताप सिंह भण्डारी निवासी अपर बाजार थराली, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई।

See also  पिथौरागढ़ में परिवहन विभाग का एक्शन

पुलिस ने मौके पर ही ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई है। साथ ही, उनके द्वारा हुड़दंग में प्रयोग की जा रही बुलेट मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।