19 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

19 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

19 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

श्री गंगोत्री धाम के कपाट आगामी अक्षय तृतीया के दिन अर्थात 19 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने इसकी घोषणा की है। मंदिर समिति के अनुसार 18 अप्रैल को गंगा जी की भोग मूर्ति डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से श्री गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर भैरव घाटी में रात्रि विश्राम करेगी और 19 अप्रैल सुबह 7 बजे पुनः रवाना होगी। विधि-विधान के साथ कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।

See also  जल जीवन मिशन के नाम पर गजब खेल, लैंसडाउन में पानी का कनेक्शन देने के नाम पर भेज दिया 92 हजार रुपये का बिल