एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक पैदल चलकर यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थित पुलिस चौकियों में नियुक्त पुलिस बल को कपाट बन्द होने के उपरान्त की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उनके द्वारा जंगलचट्टी से सम्बन्धित पुलिस बल को राजकीय सामग्री गौरीकुण्ड में व्यवस्थित किये जाने के निर्देश दिये गये।
भीमबली व लिंचोली से सम्बन्धित चौकी प्रभारी सहित अधीनस्थ पुलिस बल को राजकीय सम्पत्ति व जरूरी सम्पत्ति को सुव्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिये गये। उन्होने निर्देशित किया गया कि दिनांक 23 अक्टूबर को कपाट बन्द होने के उपरान्त पुलिस बल को यात्रा व्यवस्था ड्यूटियों से अवमुक्त किया जाना है, ऐसे में अगले वर्ष कपाट खुलने तक लगभग 6 माह की अवधि में सामग्री को सुरक्षित रखा जाना आवश्यक है, ताकि आगामी यात्राकाल में भी सामग्री का सदुपयोग हो सके। उन्होने निर्देशित किया कि सामग्री का रख-रखाव करने सहित पुलिस बल के रहने, भोजनालय इत्यादि की साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाये।

More Stories
उत्तराखंड प्रमुख संगठन के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
मुख्यमंत्री चैंपियन्स ट्राफी का समापन
विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने 805 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी