14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आदि कैलाश से लौटा आठवां दल

आदि कैलाश से लौटा आठवां दल

पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा आठवें दल की वापसी पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरूरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने यात्रियों का माला पहनाकर और जूस पिलाकर स्वागत किया। आदि कैलाश से लौटा आठवां दल

यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधारोपण किया ।यात्रियों ने कहा कि उन्होंने उच्च हिमालय क्षेत्र में भी पौधारोपण किया और यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधा लगाएंगे ।यात्रियों ने कहा कि उन्होंने आदि कैलाश और ओम पर्वत के अद्भुत दर्शन किए।

दिनेश गुरु रानी ने बताया कि आज आदि कैलाश यात्रा नवें दल के यात्रियों ने नाभिढाग में ओम पर्वत के दर्शन के साथ-साथ नाभिढाग के प्रबंधक होशियार सिंह व कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया यात्रियों ने कहा कि 13500 फीट ऊंचाई में पौधा लगाना बड़ा ही रोमांचक्कारी व अद्भुत क्षण था। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि हिमालय बचाओ अभियान की मुहिम अब रंग लाने लगी है।

See also  चमोली टनल हादसे पर सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से की फोन पर बात, श्रमिकों कुछ सुरक्षा का दिया भरोसा