उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों के लिए बड़ी खबर है। 10% क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रवर समिति की अंतिम बैठक में ड्राफ्ट तैयार हो गया है । आज प्रवर समिति की अंतिम बैठक विधानसभा में आयोजित की गई जिसमें तमाम विधायक पहुंचे।
स्पीकर को सौंपा जाएगा ड्राफ्ट
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवर समिति ने अपना ड्राफ्ट तैयार कर लिया है जो कि आंदोलनकारियों के हक में है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रवर समिति को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के संदर्भ में सौंपी गई थी वो काम आज पूरा हो गया है और जो भी इस दौरान बैठकें हुई थी उन तमाम बैठकों के निष्कर्ष के आधार पर जो ड्राफ्ट तैयार किया गया है वो आंदोलनकारियों के हित में है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि प्रवर समिति का काम आज पूरा हो गया है और अब ये प्रतिवेदन विधानसभा अध्यक्षा को सौंपा जाएगा ।

More Stories
गढ़ महिला उत्थान समिति ने देवी दर्शन के लिए मातृ शक्ति का एक और जत्था किया रवाना
वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का निधन
ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड STF का एक्शन, फ़र्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार