विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के लिए फिलहाल अच्छे संकेत हैं। मंगलौर में कांग्रेस की जीत लगभग तय है। बदरीनाथ में भी कांग्रेस आगे चल रही है। 6 राउंड की गिनती के बाद मंगलौर में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन 8736 वोट से आगे हैं और बीजेपी यहां पूरी तरह रेस से बाहर हो चुकी है। जबकि बदरीनाथ में 6 राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला की बढ़त 1935 वोट की है। बीजेपी के राजेंद्र भंडारी पहले राउंड से ही पीछे चल रहे हैं।



More Stories
सीएम धामी ने रामनगर में हनुमान धाम में की पूजा
उत्तराखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि, सीएम धामी ने जताई खुशी
चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, 10 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल