12 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में होंगी 100 सीटें

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में होंगी 100 सीटें

उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने के किये राज्य सरकार संकल्पित है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से जल्द ही हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीट आवंटित की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद अब हरिद्वार में भी मेडिकल कॉलेज का संचालन होने जा रहा है।

See also  एसआईआर को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार सतत रूप से कार्य कर रही है। हम पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी जनपदों में चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के निर्माण को तेजी से पूरा किया गया है। निश्चित ही भविष्य में लोगों को इस अस्पताल के खुलने से बड़ा लाभ होगा। उन्हें वहीं रहकर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

Ad 2
See also  देवप्रयाग कांग्रेस ने फूंका सरकार और नैनीताल के पुलिस कप्तान का पुतला, खरगे के कार्यक्रम के दिन जानबूझकर रुकावट पैदा करने का आरोप