17 December 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

माता सीता के नाम पर ये कंजर्वेशन

माता सीता के नाम पर ये कंजर्वेशन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखण्ड के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व रखा गया है। देश में यह पहली बार किसी संरक्षित क्षेत्र का नाम माँ सीता के नाम पर रखा गया है।

सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में माँ सीता जी का पौराणिक मंदिर और महर्षि वाल्मीकि आश्रम है। जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा की जाती है तथा यहां जाने की अनुमति वन विभाग द्वारा दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम का देवभूमि उत्तराखण्ड से गहरा संबंध रहा है इसी क्रम में पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदल कर अब सीतावनी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में बच्चों व स्थानीय लोगों ने पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था जिसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।

See also  सविल सर्विसेज एथलेटिक्स में उत्तराखंड की झोली में आए 6 गोल्ड मेडल