मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखण्ड के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व रखा गया है। देश में यह पहली बार किसी संरक्षित क्षेत्र का नाम माँ सीता के नाम पर रखा गया है।

सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में माँ सीता जी का पौराणिक मंदिर और महर्षि वाल्मीकि आश्रम है। जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा की जाती है तथा यहां जाने की अनुमति वन विभाग द्वारा दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम का देवभूमि उत्तराखण्ड से गहरा संबंध रहा है इसी क्रम में पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदल कर अब सीतावनी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में बच्चों व स्थानीय लोगों ने पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था जिसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल