संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा पौधारोपण आंदोलन आज 262 वें दिन भी जारी रहा ।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज स्लोगन ‘देवभूमि में पर्यटक यात्री बनकर आईए पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़ते हुए पर्यावरण मित्र बनकर जाइए’ कार्यक्रम के तहत राजस्थान जयपुर से आए पर्यटकों लोकेश वर्मा सपना वर्मा महिका वर्मा ने आंदोलन से जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ परिसर में पौधारोपण किया।
पर्यटक सपना बर्मा ने कहा कि पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पौधा लगाकर प्रकृति संरक्षण के इस महान कार्य में शामिल हुए। उन्होंने कहा की आवास गृह पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण के तहत सराहनीय कार्य हुआ है सरकारको इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने सभी से प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य करने को कहा ।कार्यक्रम में पर्यटकों के साथ हर सिंह शेर सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश दीपक राजेंद्र सौरभ खोलिया महेश कुमार नरेंद्र थापा विजय बोरा शामिल रहे।

More Stories
डीएम चमोली ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की
जल संसाधनों के टिकाऊ प्रबंधन को लेकर देहरादून में मंथन
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर मुख्य सचिव की बैठक