देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में राजपुर व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने राजपुर विधायक खजानदास से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।

राजपुर रोड़ पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में मिले व्यापार मंण्डल के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया कि राजपुर रोड़ क्षेत्र में पार्किंग समस्या, कचारा निस्तारण की समस्या विकट रूप धारण कर चुकी है जिसका शीघ्र निस्तारण किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र में नगर निगम की भूमि पर बहुमंजिला पार्किग का निर्माण करवाये जाने एवं कचरा निस्तारण कराये जाने की मांग की।

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने विधायक खजानदास को अवगत कराया कि जहां एक ओर राजपुर रोड़ पर बहुत से शापिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है वहीं कचरे का रोज निस्तारण न होने से क्षेत्र में गंदगी का माहौल होने से अनेक प्रकार की बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसलिए कचरे का रोज निस्तारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्किंग की समस्या के निपटारे के लिए नगर निगम की भूमि पर मल्टि स्टोरी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने अन्य समस्याओं की ओर भी क्षेत्रीय विधायक का ध्यान आकर्षित कराते हुए उनके समाधान की भी मांग की। क्षेत्रीय विधायक खजानदास ने प्रतिनिधिमण्डल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

More Stories
सचिव आवास आर राजेश कुमार ने दिए निर्देश
सीएम धामी ने विकास योजनाओं को लेकर मंजूर किया बजट
नाबार्ड से जुड़े मामलों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक