22 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

तमक नाले पर आवाजाही सुचारू की गई

तमक नाले पर आवाजाही सुचारू की गई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों का असर तमक नाले में मार्ग बहाली के कार्य में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड समय में तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार कर दिया है, जिसके बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है।

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश थे कि जल्द से जल्द अस्थाई पुल बनाकर यातायात बहाल किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड समय में यातायात व्यवस्था बहाल किए जाने पर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमों को बधाई दी है।तमक नाले पर आवाजाही सुचारू की गई

नीती घाटी में भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आने से बेली ब्रिज बह गया था, जिससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। वे मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप तथा जिलाधिकारी चमोली से लगातार राहत और बचाव कार्य की स्थिति तथा मार्ग बहाली की प्रगति की जानकारी लेते रहे।

See also  विकास योजनाओं के लिए सीएम ने 155 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया। ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार किए जाने के बाद अब इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

तमक नाले में बेली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता एक व्यक्ति की तलाश में आज दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सीमा सड़क संगठन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। प्रभावित क्षेत्र के आसपास नदी तट एवं संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की जा रही है।

See also  सीएम धामी ने मत्स्य विभाग के कार्यक्रम में की शिरकत

जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौसम एवं तमक नाले के जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि अस्थाई मार्ग से आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा मौके पर तैनात प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमों द्वारा दिए जा रहे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’
Ad 2