25 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जनगणना के दूसरे राउंड के लिए चमोली में शुरू हुआ प्रशिक्षण

जनगणना के दूसरे राउंड के लिए चमोली में शुरू हुआ प्रशिक्षण

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर जनपद चमोली में जनगणना कार्य में तैनात कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से प्रारंभ हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनगणना प्रक्रिया एवं उनके दायित्वों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना के दूसरे राउंड के लिए चमोली में शुरू हुआ प्रशिक्षण

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्रीय स्तर पर संचालित होने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश एवं प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक एवं विकासात्मक नियोजन के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में लगे प्रत्येक कार्मिक की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए जनगणना प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं अपने दायित्वों को भली-भांति समझें।

See also  डीएम चमोली की स्टाफ बैठक, विकास योजनाओं औश्र कानून व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर चर्चा

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में सटीकता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि डाटा संकलन एवं प्रविष्टि के दौरान किसी भी स्तर पर जल्दबाजी अथवा लापरवाही न बरती जाए तथा प्राप्त सूचनाओं को सावधानीपूर्वक दर्ज किया जाए, ताकि जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनगणना प्रक्रिया, प्रपत्रों के संकलन, ऑनलाइन कार्यवाही एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कार्मिकों को मोबाइल एप्लीकेशन एवं अन्य तकनीकी माध्यमों के उपयोग, डाटा एंट्री तथा आवश्यक अभिलेखों के संधारण के संबंध में भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

See also  महात्मा गांधी और राजीव गांधी को हरीश रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया नमन

प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने तथा प्रत्येक स्तर पर आवश्यक सावधानियां बरतने पर विशेष जोर दिया गया। कार्मिकों को बताया गया कि प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से संबंधित जानकारी को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें जनगणना कार्य से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी भी दी जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की जनसंख्या की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इन आंकड़ों का उपयोग भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में किया जाता है। इसलिए सभी कार्मिक पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

See also  चुनावी तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बैठक