11 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस दफ्तर में दी गई दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

कांग्रेस दफ्तर में दी गई दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि मनमोहन सिंह ने केवल भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की खिड़कियां दुनिया के लिए खोलने का काम आर्थिक उदारीकरण का दौर देश के वित्त मंत्री के रूप में किया । माहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी स्कीम देश में लागू कर ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता बनाया।

See also  युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दिवंगत डाक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश और दुनिया ने एक महान अर्थशास्त्री राजनेता को खो दिया है । उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे क्रांतिकारी कानून बनाय गए।

शोक सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अतुलनीय योगदान तो है ही लेकिन उनके पहले कार्यकाल में जो भारत अमरिका परमाणु संधि हुयी वो भारत अमेरिका सबंधों को प्रगाढ़ बनाने में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

See also  सावन का सोमवार, नीलकंठ महादेव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामन्त्री महेंद्र नेगी, महामन्त्री नवीन जोशी, डॉ . जसविंदर सिंह गोगी, आनंद सिंह , सुनील जैसवाल, राजकुमार जैसवाल पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा , प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

See also  सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Ad 1