22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जयंती पर भारत रत्न राजीव गांधी को नमन

जयंती पर भारत रत्न राजीव गांधी को नमन

देहरादून में परवादून जिला कांग्रेस ने भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर उनका स्मरण किया और भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में 22 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित देहरादून स्थित ईडी दफ्तर के घेराव एवं प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से घेराव एवं प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। जयंती पर भारत रत्न राजीव गांधी को नमन

डोईवाला स्थित परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, देश के लिए राजीव गांधी का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके पदचिह्नों पर चलते हुए हर आयाम पर विकसित भारत का संकल्प पूरा करना होगा। आईटी क्षेत्र में भारत ने जितनी भी तरक्की की है, उसकी नींव राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यालय में डाली थी। इस दौरान जिलाध्यक्ष उनियाल और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र के समक्ष फूल अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी।

See also  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर की अहम बैठक

मोदी सरकार पर बरसे हरक रावत

इसके बाद, कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए देहरादून में ईडी कार्यालय के घेराव एवं प्रदर्शन की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है, जो भी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे इन एजेंसियों को लगा दिया जाता है। केंद्र की दमनकारी कार्रवाई का कांग्रेस और सहयोगी दल पुरजोर विरोध करते हैं।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, भाजपा की केंद्र सरकार चाहती है कि विपक्ष उसकी गलत नीतियों का विरोध न करे, इसलिए विपक्ष की आवाज का दबा रही है। ऐसा करके केंद्र सरकार देश में लोकतंत्र की नींव को हिलाने का काम कर रही है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा, ईडी के घेराव एवं प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शामिल करने के लिए जुटना होगा। ईडी और सीबीआई स्वतंत्र एजेंसियां हैं, लेकिन वर्तमान में ये भाजपा की किसी राजनीतिक विंग की तरह काम कर रही हैं। इसकी वजह साफ है कि अधिकारी केंद्र और प्रदेशों में शासित भाजपा सरकारों के दबाव में काम कर रहे हैं। अधिकारियों की यह प्रवृत्ति लोकतंत्रात्मक व्यवस्था के लिए घातक साबित होगी।

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ में बूट कैंप का आयोजन

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी व डोईवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, ईडी का दुरुपयोग लोकसभा चुनाव के वक्त जमकर किया गया। भाजपा विपक्ष के जिस राजनेता से घबराती है, उसके घर- दफ्तरों पर ईडी की टीम भेजती है। अनर्गल आरोपों की लंबी लिस्ट बनाकर ईडी से डराने धमकाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ईडी और सीबीआई की विपक्षी विरोधी कार्रवाइयों के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया। बैठक में ईडी के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्य़ा में देहरादून चलने का आह्वान किया गया।

ये नेता रहे बैठक में मौजूद

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत,परवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,अब्दुल रज़्ज़ाक,ईश्वर चंद्र पाल, हाजी मीर हसन,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवाण शास्त्री,प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,जिला उपाध्यक्ष रेखा बहुगुणा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी,लच्छीवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा,राजवीर खत्री,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,राजेन्द्र बिष्ट,तेजपाल सिंह मोंटी,देवराज सावन,अनूप चौहान,कादिर अली,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्य्क्ष सावन राठौर ,एनएसयूआई पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली,बलविंदर सिंह,मुकेश प्रसाद,प्रेम सिंह पाल,जीतेन्द्र कुमार,उमेद बोरा,हाजी अब्दुल वहीद,बलबीर सिंह,भगवान सिंह,महिपाल रावत ,जीतेंद्र कुमार जीतू,शुभम काम्बोज,संजीव भट्ट,इलियास अली,उस्मान,आशीष राणा, साकिर हुसैन,रईस अहमद,चंद्र प्रकाश काला,शाहरुख,सुखबीर सिंह,रघुवीर सिंह नेगी,रईस अहमद,अमित सैनी,अनुज कालरा, राहुल खरोला,नौशाद अहमद,सरजीत सिंह,शीतल,साहिल अली,नीरज रावत,सूरज भट्ट,गुरविंदर सिंह,सार्थक सैनी,एसएस असवाल,सुनील डोभाल,मुकेश आदि उपस्थित रहे ।

See also  सैन्य धाम को लेकर सरकार पर बरसी कांग्रेस, पूर्व सैनिक विभाग ने गणेश जोशी पर साधा निशाना, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप