सांसद हरिद्वार और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खड़खड़ी, हरिद्वार में दिवंगत गढ़वाली फिल्मों के प्रसिद्ध लोक, हास्य कलाकार स्व. घनानंद उर्फ़ घन्ना भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दीं। उन्होंने कहा कि गढ़वाली फिल्म हास्य कलाकार घन्ना भाई का हमें यूं छोड़कर परलोक चले जाना
अत्यंत ही पीड़ादायक है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए माँ गंगा से कामना की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरिद्वार श्री मदन कौशिक, भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी, गढ़वाली फिल्म जगत की हस्तियां आदि उपस्थित रहे।

More Stories
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारी तेज
न्याय यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस की कसरत, प्रीतम सिंह ने की अहम बैठक,
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय