कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक रुचि व अनुभव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर पूर्व ग्राम प्रधान सिमलास ग्रांट,उमेद बोरा को डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है ।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने नियुक्ति करते हुए आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त डोईवाला ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुये मा०मल्लिकार्जुन खड़गे की भावना तथा कांग्रेस की गौरव शाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुये संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे ।
नियुक्ति पर कांग्रेस पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,मनोज नौटियाल,सागर मनवाल,करतार नेगी,महेंद्र भट्ट,जीतेंद्र कुमार,गौरव मल्होत्रा,मुकेश प्रसाद,सुनील बरमन,राहुल सैनी,सावन राठौर,गजेंद्र विक्रम शाही व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया ।

More Stories
जनरल खंडूरी को बीजेपी दफ्तर में दी गई श्रद्धांजलि
जनरल खंडूरी को हरिद्वार में दी गई अंतिम विदाई
जनरल खंडूरी की कार्यशैली, व्यवहार और व्यक्तित्व प्रोफेसर प्रदीप वेदवाल की कलम से समझिए