27 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सिडकुल की फैक्ट्रियों में नौकरी के नाम पर हो रही मनमानी विधायक उमेश कुमार ने कौशल विकास मंत्री से मांगा जवाब

सिडकुल की फैक्ट्रियों में नौकरी के नाम पर हो रही मनमानी विधायक उमेश कुमार ने कौशल विकास मंत्री से मांगा जवाब

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान विधायक उमेश कुमार ने कौशल विकास मंत्री से सरकारी मेलों के माध्यम से सिडकुल की फैक्ट्रियों में युवाओं को नौकरियों में नियुक्तियों को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि खानपुर विधानसभा में स्थित जेके टायर (कैवेंडिश) नाम की कंपनी पर बेबाकी से अपनी बात रखी । उन्होंने कहा कि ये कंपनियां युवाओं से पैसे लेकर नौकरियां लगवाने का काम कर रही हैं । सिडकुल की फैक्ट्रियों में नौकरी के नाम पर हो रही मनमानी विधायक उमेश कुमार ने कौशल विकास मंत्री से मांगा जवाब

उन्होंने सदन में पूछा कि सेवायोजन कार्यालय लैंसडौन द्वारा 29 दिसंबर 2024 में जिस रोजगार मेले का आयोजन किया गया था जिसमें 729 नौकरियां युवाओं को मिलनी थी। क्या उस मेले का आयोजन हुआ था? जिसमें 14 कम्पनियां उसमें लिस्टेड थी। जिसमें जेके टायर (कैवेंडिश) नाम की कंपनी भी शामिल है जो खानपुर विधानसभा में आती है । उसमें स्थानीय युवाओं की नियुक्तियां करवाई गई थी या नहीं करवाई गई थी ?उन नियुक्तियों का क्या हुआ?

See also  मुख्य सचिव ने सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

जिसपर कौशल विकास मंत्री ने अन्य भर्तियों के आंकड़े बताए पर खानपुर में स्थित जेके टायर (कैवेंडिश) कंपनी में हुई नियुक्तियों की जानकारी नहीं दे पाए।

विधायक उमेश कुमार ने कहा कि उनकी विधानसभा की दो कंपनियों गोल्ड प्लस और जेके टायर (कैवेंडिश) में 50–50 पदों पर नियुक्ति होनी थी लेकिन वहां एचआर कुछ स्थानीय से मिलकर युवाओं से नौकरी के नाम पर तीन से चार लाख रुपए लेकर नियुक्ति करता है। जिसके बाद कौशल विकास मंत्री ने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला आया है तो संज्ञान लिया जाएगा।

See also  कृषि और उद्यान के क्षेत्र में सरकार ने तेजी से आगे बढ़ाए कदम
Ad 2