8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जयंती पर याद आए चाचा जवाहरलाल नेहरू

जयंती पर याद आए चाचा जवाहरलाल नेहरू

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पo जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आज कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरूजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद किया। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि नेहरूवादी राजनीतिक और आर्थिक विचार कांग्रेस और देश की धरोहर हैं। जयंती पर याद आए चाचा जवाहरलाल नेहरूआधुनिक भारत की वैचारिक, वैधानिक, शासकीय, औद्योगिक, आर्थिक तथा लोकतांत्रिक आधारशिला मुख्य रूप से नेहरू जी के इन विचारों पर ही आधारित है। देश की स्वतंत्रता के साथ प्रारम्भ के 17 चुनौतीपूर्ण वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने समाजवादी विचार और उदारवादी लोकतांत्रिक मूल्यों के मध्य सुंदर समन्वय स्थापित करते हुए और साथ ही साथ भारत के प्राचीन गौरव का भी भान रखते हुए नेहरू जी ने आधुनिक भारत की स्थापना करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। गोगी ने कहा कि इन वर्षों में यह तय हुआ कि देश किस दिशा में जायेगा, वह सफल राष्ट्र बनेगा या नहीं। देश वैज्ञानिक विचारों का अनुसरण करेगा या उन्माद और साम्प्रदायिकता के रास्ते पर चलेगा। नेहरू जी ने इस दौर में देश को लोकतांत्रिक, वैज्ञानिकता पर आधारित धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में सफलता से स्थापित किया। यह सब उन्होंने विकट चुनौतियों के दौर में किया जब नक्सलवाद, विदेशी आक्रमण, आर्थिक संकट का दौर था। ऐसी परिस्थितियों में उन्होंने आधुनिक शिक्षा संस्थान, कारखाने, बांध, नहरें आदि बनाये। गोगी ने कहा कि एक युगपुरूष और महान नेता होने के साथ- साथ नेहरू जी के मन में बच्चों के लिए विशेष स्थान था। क्योंकि वे स्वयं भी वैचारिक-मानसिक रूप से बहुत जीवंत व्यक्ति थे और बच्चे भी बहुत जीवंतता में रहते हैं इसलिए उन्हें बच्चों के साथ रहना खेलना बहुत पसंद था। आज बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का जन्मदिन यानी बालदिवस भी है। सभी कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस परिवार की ओर से हम सभी बच्चों को बालदिवस की हार्दिक बधाई प्रेषित करते हैं।

See also  बेरीनाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, पूनम कंडारी , राजकुमार जायसवाल, सुखराम ,विरेन्द्र पंवार, मो0 फैजल, धीनज शाही, सूरज छेत्री ,आदर्श सूद, अनुराधा तिवारी ,हेमन्त उप्रेती , राकेश भारद्वाज आदि अनेक कांग्रेसजन आदि मौजूद थे।