उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने आज शासकीय आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ संबंधी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उपनल कर्मी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, सम्मान एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। यह कदम राज्य सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति का प्रमाण है।
इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, अजय डबराल, मीना रौथाण, रमेश डोभाल, योगेश बडोनी, शैलेंद्र पंवार, अनिल जुयाल, प्रदीप कश्यप एवं संजय पाल मौजूद थे।

More Stories
IFFI में किया गया उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन को लेकर डिस्कशन
स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर धामी सरकार का ध्यान
AICCTU ने देहरादून में किया प्रदर्शन, श्रमिकों को हक दिलाने की उठाई मांग