19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जेपी नड्डा से मिले उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

जेपी नड्डा से मिले उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान पुनः प्रदेश संगठन का दायित्व सौंपने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने पंचायत चुनाव समेत अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मानसून सत्र के दौरान भट्ट ने जेपी नड्डा से उनके संसदीय चैंबर में शिष्टाचार भेंट की। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर धन्यवाद किया। साथ ही उनके माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वो पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। मुलाकात में उन्होंने प्रदेश में जारी पंचायत चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए इसमें भी प्रचंड जीत का भरोसा दिलाया। वहीं इस संबंध में प्रदेश संगठन की चुनावी तैयारियों और रणनीति की चर्चा की। इसके अतिरिक्त पार्टी के वर्तमान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश में जारी सांगठनिक गतिविधियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।

See also  शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम