26 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड संस्कृति विभाग ने सोमनाथ दर्शन के लिए भेजा चमोली का 42 सदस्यीय दल

उत्तराखंड संस्कृति विभाग ने सोमनाथ दर्शन के लिए भेजा चमोली का 42 सदस्यीय दल

संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत चमोली जनपद से 42 सदस्यीय दल रविवार को विशेष यात्रा के लिए रवाना हुआ। ये यात्रा 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड संस्कृति विभाग ने सोमनाथ दर्शन के लिए भेजा चमोली का 42 सदस्यीय दल

गोपेश्वर बस स्टैंड से राज्य मंत्री हरक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया। दल में शॉपकीपर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, मार्केट एसोसिएशन के सदस्य तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एमएसएमई और सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हैं।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोमनाथ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से अवगत कराना तथा पर्यटन, तीर्थाटन और स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यात्रा से प्राप्त अनुभवों के आधार पर चमोली में भी पर्यटन एवं विकास से जुड़ी नई कार्ययोजनाएं तैयार की जाएंगी।

See also  मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान को मिला बच्चों का अपार समर्थन

यात्रा के नोडल अधिकारी एवं जिला भेषज संघ के सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि यात्रा 13 जुलाई को देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन से शुरू होकर 19 जुलाई को देहरादून में संपन्न होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी, चंद्रकला बिष्ट, सुशीला सेमवाल, गीता बिष्ट, शांति प्रसाद नौटियाल, संजय कुमार, विक्रम बर्त्वाल, पवन राठौर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Ad 2
See also  अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का एक और प्रहार