18 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वीरेंद्र पोखरियाल ने किया बीजेपी पर हमला जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

वीरेंद्र पोखरियाल ने किया बीजेपी पर हमला जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

नगर निगम देहरादून में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने बीजेपी को कोसते हुए कहा है कि बीजेपी के शासनकाल में वार्डों का विकास नहीं हो पाया है और दस साल तक नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का दावा करने वाली भाजपा पूरी तरह से फेल रही है। ऐसा न करने से भाजपा पोल खुल गई है और धरातल पर विकास दिखाई न देने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जायेगा और कांग्रेस प्रत्याशी जीत का परचम लहरायेंगें। वीरेंद्र पोखरियाल ने किया बीजेपी पर हमला जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

यहां राजधानी में अनेक वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जन संपर्क अभियान में निकले कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज महिलायें सुरक्षित नहीं है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा के पास कोई नीति नहीं है और भाजपा ने नेता लगातार दुष्कर्म में संलिप्त पाये जा रहे है लेकिन आज तक उन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

See also  अंकिता भंडारी केस को लेकर अनुकृति गुसाईं का कांग्रेस पर प्रहार, गिद्ध राजनीति से बाज आने की दी नसीहत

उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं पर कार्यवाही न करने से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस परिवार जन व हमारे कांग्रेस पार्षद मिलकर आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए आप के साथ खड़े रहेंगे और भ्रष्टाचार से नगर निगम को मुक्त करके ईमानदार निगम को मिलकर बनाने में स्थापित किया जायेगा।

इस अवसर पर उन्होंने मोहित नगर वार्ड में बैठक की और जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 44 पश्चिम पटेलनगर और वार्ड 37 वसंत विहार में पदयात्रा निकाली और सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जीएमएस रोड में विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा पर प्रहार किये। दोपहर के समय उन्होंने कचहरी पहुंचकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं से सघन जनसंपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

See also  163 दिन से धरने पर बैठे मसूरी के रेहड़ी पटरी वाले, कांग्रेस ने दिया समर्थन

उन्होंने बल्लीवाला चौक, वार्ड 41 इंदिरापुरम, वार्ड 34 गोविन्दगढ, वार्ड 51 वाणी विहार और वार्ड 49 भगत सिंह कालोनी में पदयात्रा, बैठकें एवं सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और कांग्रेस के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। इस अवसर मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल के साथ पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, सूरत सिंह नेगी, पायल बहल, पंकज क्षेत्री, विजय प्रताप मल्ल, राजेश वालिया, सूरत सिंह नेगी, महेश जोशी, बीना नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मोहित उनियाल, अभिनव थापर, मदनलाल,गौरव चौधरी, राजेंद्र शाह, सुनील नौटियाल, नीरू, महावीर सिंह रावत, निधि नेगी, राजेंद्र नेगी, कैलाश बिष्ट, विशाल क्षेत्री के साथ पार्षद प्रत्याशी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

See also  औली में भारत और अमेरिका के सैनिकों का साझा युद्धाभ्यास