उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है । वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। उत्तराखंड में मतदान को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार किए गए हैं।
सभी विधानसभाओं में एक-एक महिलाओं द्वारा संचालित बूथ (जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं हैं) बनाए गए हैं राज्य में ऐसे 85 बूथ तैयार किए गए हैं, जो महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। बागेश्वर में 12 बूथ और टिहरी जनपद में 09 बूथ महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। राज्य में 70 पीडब्ल्यूडी बूथ मॉडल बूथ के रूप में तैयार किए गए हैं, जो दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड में लोकायुक्त का पद 13 साल से खाली, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालों की झड़ी लगा दी
MDDA की शानदार पहल, VC बंशीधर तिवारी ने बनाया ‘बचत’ का दमदार प्लान
साइबर ठगी पर एसटीएफ की नकेल, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गैंग का भंडाफोड़