उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े कई मसलों पर बात हुई गणेश जोशी ने राजनाथ सिंह से चमोली में सैनिक स्कूल खोलने की मांग की।
गणेश जोशी ने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण, चमोली जनपद सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। मुझे विश्वास है कि ये सैनिक स्कूल इस क्षेत्र से सैनिकों व पूर्व सैनिकों के परिवारों के पलायन को रोकने में भी एक अहम भूमिका निभाएगा। रक्षा मंत्री जी ने इस अनुरोध पर सकारात्मक आश्वासन दिया और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का विश्वास दिलाया है।

More Stories
दन्या में सीएम धामी ने कही बड़ी बात
चमोली में योग दिवस पर चलाया गया सफाई अभियान
पूर्व पार्षद नरेश रावत ने थामा कांग्रेस का दामन