उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को मतदान भले ही खत्म हो चुका हो मगर सियासी घमासान अभी जारी है। आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप वाली कांग्रेस की शिकायत का उत्तराखंड निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान लिया है। साथ ही बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
मामला क्या है?
कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग से बागेश्वर उपचुनाव में आचार संहिता तोड़ने की शिकायत की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बागेश्वर में मतदान के दौरान जानबूझकर विधानसभा में दिवंगत चंदन रामदास को दी जा रही श्रद्धांजलि का लाइव टेलीकास्ट किया गया ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके।
कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया था कि चुनाव के दिन अखबारों में बड़े बड़े विज्ञापन भी सरकार ने जानबूझकर कर छपवाए। कांग्रेस के इन आरोपों और शिकायत का संज्ञान लेते हुए ही निर्वाचन आयोग ने डीएम को नोटिस जारी किया है और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।



More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में होली मिलन समारोह में की शिरकत
गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की मांग, रिटायर्ड सचिव विनोद रतूड़ी ने दिल्ली में उठाया मुद्दा, दिए कई तर्क
त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर होली की उमंग