3 July 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नरेश बंसल के बयान पर घमासान, बीजेपी का क्या काम?

नरेश बंसल के बयान पर घमासान, बीजेपी का क्या काम?

उत्तराखंड बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बयान के एक बयान पर सियासी घमासान मचा है। संविधान से इंडिया शब्द हटाने की मांग करने वाले बंसल पर चौतरफा हमला किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने भी नरेश बंसल और बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने बंसल और बीजेपी की सोच पर सवाल खड़े किए हैं।

इंडिया से नफरत क्यों?

जोत सिंह बिष्ट ने कहा है आजकल  इंडिया में I.N.D.I.A चर्चा का विषय बना हुवा है।

Bjp4India, Start-up India Skill india, Digital india, New India, Modi ka india जैसे इंडिया का गुणगान करने वाले देशभक्त अचानक से इंडिया नाम से नफरत करने लगे हैं। उनके एक सांसद में संविधान से इंडिया शब्द हटाने के लिए संसद में वक्तव्य दे रहे हैं और पूरी भाजपा मौन है। इस वक्तव्य के इनाम के रूप में नरेश बंसल भाजपा का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाकर इनाम दिया जाता है। लगता है कि इनकी देशभक्ति अब इंडिया के साथ नहीं बल्कि इंडिया के खिलाफ हो गई है।

See also  कांवड़ यात्रा को लेकर धामी सरकार के अहम निर्देश

जोत सिंह बिष्ट के मुताबिक भाजपा का नेतृत्व यह तय नहीं कर पा रहा है कि उनको इंडिया के साथ रहना है या इंडिया के खिलाफ जाना है। भाजपा के नेता इंडिया को गुलामी का प्रतीक बता रहे हैं।

देशभक्ति और देशद्रोही का सर्टिफिकेट बांटने वाले इंडिया के गठन से मानसिक रूप से अचेत अवस्था में है। इंडिया गठबंधन की पहली जीत।

जीतेगा इंडिया जीतेगा भारत।

जोत सिंह बिष्ट ने ये भी कहा है कि चुनाव में देश की जनता इस बार मन बना चुकी है और  I. N. D. I. A  की जीत पक्की है। बिष्ट ने ये भी कहा कि जिस किसी को भी इंडिया नाम से दिक्कत है उस देशद्रोही को पाकिस्तान में जाकर बस जाना चाहिए।