28 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में अचानक कहां पहुंचे धामी?

देहरादून में अचानक कहां पहुंचे धामी?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डाकरा बाजार गढ़ी कैंट क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से मुलाक़ात की तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, निःशुल्क खाद्यान, आयुष्मान योजना आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से बातचीत की तथा उनकी कुशलक्षेम भी जानी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम जनता एवं लाभार्थियों को देशवासियों के नाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पत्र भी सौंपा। स्थानीय लोगों ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

See also  सीएम धामी ने किया पूर्णागिरी मेले का शुभारंभ