मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण‘‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मांगल गीत को उत्तराखण्ड की सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के साथ विश्व मंच पर राज्य की पहचान बनाने का भी माध्यम बनते हैं।

मंगलेश डंगवाल ने बताया कि यह रचना वैदिक परंपरा पर आधारित है, जो उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जन कल्याण और आध्यात्मिक परिवेश के लिए समर्पित है।

More Stories
मुवानी में प्रशासन और रामगंगा संघर्ष समिति की बातचीत बेनतीजा, दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
सीएम धामी ने चारधाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की
पिथौरागढ़ में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, डीएम ने लगाई फटकार